दोस्ती के मायने

दोस्ती में अक्सर लोग बड़ी - बड़ी बातें और वादे करते है, पर दोस्ती में उन बातों और वादों से कहीं ज्यादा इस रिश्ते को निभाने का जज़्बा होना चाहिए. हमारा बचपन भले परिवार के बीच बीतता है, लेकिन स्कूल की देहलीज़ पार करते ही दोस्ती ही हमारा परिवार और समाज बन जाता है. उनमें से कुछ दोस्त ऐसे होते है, जिनकी दोस्ती पर सबकुछ कुर्बान करने को दिल चाहता है.
बहोत से लोग पूछते है दोस्ती के क्या मायने है हमारी लाइफ में. मेरे ख्याल से तो दोस्त वो होते है जिनके साथ हम अपना हर सुख दुःख बाटे. अपनी ख़ुशी और गम दोनों में उसे शामिल करे. अपनी परेशानियों को उसके साथ साझा करे. जो इंसान ऐसे समय में आपका साथ दे वही है सच्चा दोस्त। आपके हिसाब से दोस्ती के क्या मायने है हमें कमेंट करके जरूर बताये।
Previous
Next Post »