जब किसी इंसान को पता चलता है की वो बाप बनने वाला है तो उसके ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है। और जब उसे पता चलता है की उसका एक बेटा हुआ है तब तो वो और भी खुश हो जाता है।
और यही से शुरू होती है एक बाप की इच्छाएं। एक पिता हमेशा अपने बच्चो के लिए अच्छा ही सोचता है। अब भले ही बच्चे को लगे की उसके पिता उसके लिए कुछ अच्छा नहीं सोचते। एक पिता हमेशा सोचता है की उसका बेटा समाज में अच्छा काम करे उसके बेटे का समाज में अच्छा नाम हो।
लेकिन जो माँ बाप को सही लगता है वो बच्चो को सही कहा लगता। उन्हें तो वही करना होता है जो उनका दिल करता हो। बच्चो को हमेशा लगता है की माँ बाप उसकी आज़ादी छीन रहे है।
लेकिन ऐसा नहीं होता माँ बाप कभी भी अपने बच्चो का बुरा नहीं चाहते है। और ये बात बच्चे जब समझते है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। आप अपने बेटे से क्या एक्सपेक्ट करते है। हमें कमेंट करके जरूर बताये।



ConversionConversion EmoticonEmoticon