गुरूद्वारे के पास कंगन घाट नदी में नहाने आये २ युवक दुबे
गाँधी नगर से गुरुद्वारा घूमने आये तीन दोस्त. जिनका नाम गौतम विराट और आकाश था वो घूमते घूमते कंगन घाट पहुचे घाट के पास पहुचते ही वहाँ ज़ोर ज़ोर से बारिश होने लगी. फिर वो सब बारिश होते देख गंगा नदी में नहाने का मन बना लिए और वो गंगा नदी में नहाने के लिए उतर गए फिर देखते ही देखते वह नदी में और भी लोग नहाने लगे.
नदी में ये तीनो दोस्त एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे थे. वो लोग मस्ती में इतना खोये हुए थी की उन्हें पता ही नहीं चला की वो नदी के बीच में पहुच गए तभी अचानक ज़ोर से बिजली करकी और तीनो दोस्त डर गए और वही पानी में डूबने लगे वहाँ खरे लोगो ने गौतम को तो बचा लिया पर और दो लड़को को नहीं बचा पाए. वह मौके पे पुलिस पहुची और उन्होंने अपनी कारवाही सुरु की है ये घटना १२ अगस्त शाम ३ बजे की है. पुलिस उनके सबो को ढूंढ़ने की कोसिस कर रही है पर बारिश की वजह से पानी का बहाब इतना ज्यादा है की उनकी बॉडी अभी तक नहीं मिली. डूबने वाले लड़को के फैमिली को सूचित कर दिया गया है वो कभी भी यहाँ पहुच रहे होंगे. जब ये घटना हुये मै भी अपने दोस्तों के साथ वही था मैंने अपनी आँखों से देखा वहाँ क्या क्या हुआ. मेरा ये मानना है की आये दिन नदी में दुब कर मरने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है. हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए की गंगा नदी मस्ती के लिए नहीं है.


1 comments:
Click here for commentsi was also present in ghat. after a lot of effort, one boy was saved by two others, but we could not save two more. we are extremely sorry for that.😔
ConversionConversion EmoticonEmoticon