मोमो चैलेंज बना दुनिया के लिए चुनौती, तेज़ी से हो रहा वायरल

मोमो चैलेंज बना दुनिया के लिए चुनौती, तेज़ी से हो रहा वायरल 

ब्लू व्हेल गेम को अभी दुनिया भुला भी नहीं पायी थी की एक नए गेम मोमो चैलेंज ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है. यह इंटरनेट गेम व्हाट्सएप के जरिये बच्चो को अपना शिकार बना रहा है. ब्लू व्हले गेम की तरह इस गेम भी यूजर को आत्म हत्या के लिए उकसाया जाता है जिस तरह ब्लू व्हले गेम में यूजर को टास्क दिए जाते थे उसी तरह मोमो चैलेंज गेम भी यूजर को अनेक काम दिए जाते है. सबसे अंत में आत्म हत्या का काम दिया जाता है. इस गेम ने अमेरिका में लोगो की नींद उड़ा दी है. यह सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगो को अपना शिकार बना रहा है. अर्जैंटीना, मेक्सिको, फ्रांस, और जर्मनी जैसे देशो में यह तेज़ी से फ़ैल रहा है. 

क्या है मोमो चैलेंज गेम 

इस गेम में चेलेंज काफी जोखिम भरा होता है. बड़ी बड़ी आंखो वाली बेहद डरावनी जापानी मोमो इसे पूरा नही करने पर यूजर को डाटती है और सख्त सजा देने की धमकी भी देती है. इससे डर कर यूजर उसका दिया सभी काम करने लग जाता है. अंत में यूजर को आत्म हत्या का काम दिया जाता है. कुछ यूजर सुच में इसे काम मान कर आत्म हत्या कर लेते है. कुछ डिप्रेशन में आकर आत्म हत्या कर लेते है. चैलेंज लेने वालो में ज्यादा तर बच्चे ही होते है.

कैसे करता है ये काम 

इस गेम में यूजर के व्हाट्सअप पर अज्ञात नंबर मिलता है जिससे सेव कर हाय-हेलो करने का चैलेंज दिया जाता है. फिर अज्ञात नंबर पर बात करने का चैलेंज मिलता है. आगे बढ़ते ही संदिग्ध नंबर से यूजर को डराबनी तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स आने लगते है. यूजर को कुछ काम दिए जाते है जिन्हे पूरा नहीं करने पर तरह तरह से डराया और धमकया जाता है. जान से मारने की धमकी दी जाती है. धमकी से डर कर यूजर खुद खुशी करने पर मजबूर हो जाता है.

जपानी कलाकार ने बनाया है मोमो को 

मोमो चैलेंज गेम का नंबर काफी वायरल हो रहा है. इस गेम में इस्तामेल की गयी मोमो की फोटो काफी डराबीनी है. इसे जपानी कलाकार मिडेरी हयासी ने बनाया था, जिसे एडिट कर गलत प्रकार से ईस्तेमाल कर रहे है. मिदोरी का इस खेल से कोई सम्बन्ध नहीं है.

Previous
Next Post »